फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand raised through a protest to have the transformer removed from the school gate.

Kushinagar News: प्रदर्शन कर विद्यालय के गेट से ट्रांसफाॅर्मर हटवाने की मांग

Wed, 29 Jul 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demand raised through a protest to have the transformer removed from the school gate.
बनकटा बाजार। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भानपुर के गेट के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर को हटवाने के लिए मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। विद्यालय के गेट के पास खुले में 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। गांव के लोगों और विद्यालय में तैनात शिक्षकों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास सुरक्षा प्रबंध को लेकर विभागीय जिम्मेदार बेपरवाह हैं। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र मिश्र ने कहा कि विद्यालय में 150 बच्चों का नामांकन है। तेज हवा चलने पर तार आपस में टकराते हैं और स्पार्किंग से चिंगारी गिरती रहती है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद विभाग चेत नहीं रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed