{"_id":"646a6cad58a34e7eed0e6267","slug":"demand-of-foot-overbridge-kushinagar-news-c-7-1-175893-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनवाने की मांग
Mon, 22 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा के व्यापारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। इसमें तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है।
कस्बा के व्यापारी नेता अमरनाथ गुप्ता, दुर्गेश मद्धेशिया, राहुल सोनी, रेयाज हाशमी, रामजी कसेरा आदि ने संयुक्त रूप से पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। व्यापारियों ने बताया है कि कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर स्थित तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन, गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन, कप्तानगंज-थावे पैसेंजर ट्रेन, सिवान-गोरखपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन, गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन और थावे-कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन सहित कुल छह जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। इससे हजारों की संख्या में यात्री नियमित यात्रा करते हैं।
तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की क्रासिंग होने के दौरान यात्रियों को रेल की पटरियों के रास्ते प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर जाना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी होने के साथ ही हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। व्यापारियों ने कहा कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराना जरूरी है, ताकि इस समस्या से लोगों को निजात मिल सके।