{"_id":"656795b7652bbafc9f008d63","slug":"demand-leaflet-for-the-revival-of-sohsa-dubauli-moksh-dham-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-8500-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोहसा दुबौली मोक्ष धाम के पुनरुद्धार के लिए मांगा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोहसा दुबौली मोक्ष धाम के पुनरुद्धार के लिए मांगा पत्रक
Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
कसया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने क्षेत्रवासियों की मांग पर सोहसा मोक्ष धाम के पुनरुद्धार और नदी के तटों पर व्यवस्थित घाट के निर्माण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से लिखित में पत्रक देने को कहा। वह देव दीपावली पर नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की ओर से कसया तहसील क्षेत्र में छोटी गंडक नदी के सोहसा दुबौली घाट पर दीपदान में बतौर अतिथि सम्मिलित हुए थे।
यह घाट क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोगों की आस्था का केंद्र है और दाह संस्कार से लेकर छठ पूजा तक के कार्य यहां संपन्न होते हैं। जन सुविधाओं से वंचित सोहसा घाट पर अंत्येष्टि स्थल तक जाने का रास्ता ठीक नहीं है और साफ-सफाई से वंचित घाट पर वर्ष भर गंदगी का अंबार लगा रहता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह की तरफ से इसे ठीक कराने के लिए पत्रक मांगने से सोहसा दुबौली मोक्ष धाम के पुनरुद्धार की उम्मीद जगी है।