फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for withdrawal of laws filed on former minister

पूर्व मंत्री पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

Fri, 12 May 2017 11:58 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 12 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for withdrawal of laws filed on former minister
मुकदमे वापस लेने की मांग - फोटो : अमर उजाला

कप्तानगंज। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के खिलाफ जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कप्तानगंज तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने मुकदमा वापस नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने का आरोप लगाया। इस दौरान घनश्याम यादव, फिरोज इराकी, संतोष जायसवाल, महेश भारती, केके यादव, हरिशंकर चौधरी, पिंटू यादव, छोटेलाल यादव, संजय कुशवाहा, आफताब अंसारी, प्रेम प्रताप राव, सिकंदर, भोला, सत्यप्रकाश, कासिम, संजय, अलाउद्दीन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने शुक्रवार को हाटा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अपर मुख्य अधिकारी की तरफ से दर्ज मुकदमा वापस नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। राधेश्याम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा हटा दी है। अब 10 महीने पुराने मामले में पडरौना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकार उन्हें जनहित के मामले में संघर्ष करने से रोकना चाहती है, लेकिन वे इससे नहीं डरते। उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed