फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for the repair of the dilapidated road.

Kushinagar News: जर्जर सड़क के मरम्मत की मांग

Thu, 18 Dec 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Demand for the repair of the dilapidated road.
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के दांदोपुर गांव में बनी इंटरलॉकिंग सड़क बदहाल हो गई है। यह सड़क कई स्थानों पर टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह इंटरलॉकिंग धंसने के कारण राहगीरों, ग्रामीणों और दो पहिया व चार पहिया वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इंटरलॉकिंग कहीं जगह उखड़ने और धंसने लगी है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

लोगाें ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण की कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार्ययोजना में यह कार्य प्रस्तावित नहीं है, जिसके कारण मरम्मत नहीं हो सकी है। राज्यसभा सांसद की तरफ से उस पर सीसी का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed