{"_id":"6495ecbb57ab430775063f74","slug":"demand-for-shrawani-mela-train-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-449-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग
Sat, 24 Jun 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। क्षेत्र के लोगों ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजा है। इसमें कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
सेवरही क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, रामनिहोरा यादव, अभिषेक शुक्ल, राहुल सोनी, राधेश्याम वर्मा, विनोद अकेला, ध्रुव निषाद, प्रभु प्रजापति आदि की तरफ से रेल मंत्रालय को भेजे गए मांग पत्र में कहा कि श्रावण मास क्षेत्र के काफी संख्या में लोग देवघर जा कर बाबा बैद्यनाथ की पूजा करते हैं। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर लंबी ट्रेन की कोई ट्रेन नहीं चलती है। इसके चलते कप्तानगंज, लक्ष्मीगंज, रामकोला, पड़रौना, कठकुइया, दुदही, तमकुहीरोड, तरयासुजान, तीनफेडिया, जलालपुर, सिपाया, सासामुसा आदि रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले गोरखपुर या सीवान जाकर देवघर के लिए ट्रेन पकड़ते हैं।
यदि कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन देवघर तक के लिए हो जाए, तो क्षेत्र के कांवड़ियों को लिए देवघर की यात्रा करनी आसान हो जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के लोगों ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।