फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for resolving teachers' issues

Kushinagar News: शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग

Wed, 22 Jul 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for resolving teachers' issues
बीएसए से शिक्षक समस्याओं को लेकर वार्ता करते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के लोग-सोत-सोशल मीडिया
पडरौना। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बीएसए से मुलाकात की। शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा कर सीसीएल, चयन वेतनमान और एनपीएस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

जिला महामंत्री दिलीप पांडेय की अगुवाई में बीएसए अनिल कुमार सिंह ने मिले प्रतिनिधिमंडल ने सीसीएल (चाइल्ड केयर लीव) के अनुमोदन में हो रही देरी को दूर करने, चयन वेतनमान की समय से स्वीकृति और वेतन वृद्धि में आ रही विसंगति का समाधान कराने की मांग रखी। इसके अलावा एनपीएस अपडेशन, एनपीएस अंशदान में डीए डिफरेंस सहित अन्य एनपीएस संबंधी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर भी चर्चा हुई। ‎प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक कार्यकारिणी के साथ बीईओ संवर्ग की मौजूदगी में शिक्षकों की माहवार खुली बैठक आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर बीएसए ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला संयुक्त महामंत्री महेश कर्णधार, जिला संयुक्त मंत्री राकेश पांडेय, दुदही ब्लाॅक अध्यक्ष उदय सिंह, पडरौना के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दुबे, संगठन मंत्री शैलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed