{"_id":"69fa3d13aabf31eefe0b2c34","slug":"demand-for-repair-of-damaged-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159247-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग
Wed, 06 May 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 06 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। स्थानीय बाजार से कोइलसवा बुजुर्ग की तरफ से जाने वाली सड़क मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लोगों को आगवामन में परेशानी होती है। क्षेत्र के लोगों ने क्षतिग्रस्त इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
क्षेत्र के भरत प्रजापति, उमाशंकर चौहान, केशव यादव, दिनेश यादव, संजय यादव, शोभा गुप्ता, अवधेश राय, गोविंद कुशवाहा, नितेश यादव, रामदरश प्रसाद, गुड्डू गुप्ता आदि ने बताया कि वर्ष 2009 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क निर्माण के बाद इसकी मरम्मत नहीं हुई। इसके चलते सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्ढ़ों में हल्की बारिश होने पर पानी भर जाता है। इससे लोगों को आवगमन में परेशानी होने के साथ छोटी-मोटी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। सड़क मरम्मत कराने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। इस संबंध में इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई राजीव त्रिपाठी ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। शीघ्र ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।