फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for payment of outstanding cane price

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग

Sat, 10 Sep 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for payment of outstanding cane price
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग
विज्ञापन

कप्तानगंज। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से शुक्रवार को एसडीएम को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
जिला प्रभारी गुलबदन यादव की अगुवाई में कप्तानगंज तहसील पहुंचे अनिरुद्ध तिवारी, रामविलास, रविंद्र प्रताप सिंह, जगदीश प्रसाद, श्रीराम सिंह, अब्दुल कुदूस अंसारी आदि ने एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। संगठन के लोगों ने कहा कि कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य भुगतान बाकी है। इसका भुगतान कराने के लिए कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद संगठन के लोगों ने किसान सम्मान निधि के लिए गांव में कैंप लगाकर सत्यापन कराने, बढ़ी हुई विद्युत दरों में छूट करने, एक मुश्त समाधान योजना लागू करने आदि मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। संगठन के लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू ने ब्लॉक प्रमुख को सौंपा आठ सूत्री ज्ञापन
रामकोला। भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक इकाई की तरफ से शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें विकास कार्य एवं विभिन्न समस्याओं के निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शंभू यादव की अगुवाई में ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण को सौंपे गए ज्ञापन में लोगों ने कहा कि ग्राम सभा कुसम्हा के टोला पड़वलिया में इंटरलाकिंग व नाली कार्य अधूरा पड़ा है। इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने, कुसम्हा में शौचालय, आवास, पेंशन की जांच कराकर पात्र व्यक्तियों को बनवाने, गांव में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंड पंप को ठीक कराने, श्रीनगर में श्रीनगर में काली मंदिर से नहर तक जाने वाले सड़क को बनवाने आदि की मांग की। इसको गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान रुदल प्रसाद, सुभाष कुशवाहा, सुभाष पाठक, रामप्रकाश यादव, रामभरोसा गौंड मंगल भगत, कन्हैया कुशवाहा, धुर्वे नरायण कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed