फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for opening of branch of nationalized bank

Kushinagar News: राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग

Mon, 14 Sep 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Demand for opening of branch of nationalized bank
बरवापट्टी। हनुमान चौक पर रविवार को दशाहवा गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। चौराहे पर राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलवाने की मांग की। बजरंगी पटेल ने कहा कि न्याय पंचायत अमवादीगर की कुल आबादी बढ़ती जा रही है। अधिकतर परिवार के लोग देश के विभिन्न प्रदेशों के अलावा गल्फ देश में रोजी-रोटी कमाते हैं। वे परिजनों के बैंक खाते में रुपये भेज देते हैं लेकिन उसे निकालने के लिए परिवार के लोगों को दुदही, तमकुही रोड या पडरौना जाना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी होने के साथ रुपये रास्ते में गिरने या छिनैती की आशंका बनी रहती है। काफी समय से चौराहे पर राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलवाने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र राष्ट्रीय बैंक की शाखा नहीं खोली गई तो क्षेत्र के लोग बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मनोज पटेल, धनंजय जायसवाल, मकसूद अंसारी, सैनुल्लाह अंसारी, रमाकांत गुप्ता, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed