{"_id":"6a949534ac04d114530f51b2","slug":"demand-for-opening-a-health-sub-centre-in-pipra-buzurg-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-166854-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिपरा बुजुर्ग में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिपरा बुजुर्ग में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मांग
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पिपरा बुजुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ग्रामीणों ने आवाज उठाई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला जायसवाल की अगुवाई में ग्रामीणों ने रविवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल को ज्ञापन देकर पिपरा बुजुर्ग में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बड़ी आबादी वाले इस क्षेत्र में प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिपरा बुजुर्ग और आसपास के गांवों में करीब 20 से 30 हजार की आबादी निवास करती है। इसके बावजूद क्षेत्र में ऐसा कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है, जहां ग्रामीणों को सामान्य बीमारी से लेकर आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सके। बीमारी या आपात स्थिति में मरीजों को करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय रविंद्र नगर स्थित अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि दूर अस्पताल ले जाने में लगने वाले समय के कारण कई बार मरीजों की हालत रास्ते में ही गंभीर हो जाती है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को तत्काल उपचार नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की आबादी और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना किए जाने की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में भोला जायसवाल, शिवम रौनियार, जीतू मद्धेशिया, नकुल जायसवाल, महेश रौनियार, गोविंद्र प्रसाद रौनियार, अतुल जायसवाल, इश्तेयाक अंसारी, जयप्रकाश मद्धेशिया, शमीम अंसारी शामिल रहे।