{"_id":"5aaab79d4f1c1bb9758b58b5","slug":"demand-for-lease-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसहरों को पट्टा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसहरों को पट्टा देने की मांग
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
मुसहरों को पट्टा देने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल किसान यूनियन की तरफ से डीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें जंगल विशुनपुरा गांव में बसे कुष्ठरोगी व मुसहर समाज के लोगों को सीलिंग की जमीन पर पट्टा देने की मांग की गई।
संगठन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा है कि इस गांव मे सीलिंग, आबादी, बंजर की जमीन पर कई पीढ़ियों से लगे बसे हुए हैं। ये गरीब भूमिहीन लोग हैं। वर्ष 1994 में 37 कुष्ठ रोगियों को इस गांव में बसाया गया। उस वक्त इन्हें आवासीय और कृषि पट्टा देने का भी आश्वासन दिया गया।लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में कुष्ठ रोगियों और मुसहर बस्ती के बच्चों को पढ़ने के लिए इस गांव में प्राथमिक विद्यालय खोलने, पट्टा देने समेत चार मांगें शामिल हैं। इस मौके पर गिरजाशंकर गुप्ता, आद्या तिवारी, रामअवध चौहान, मनोज कुमार गौंड़, चंदन पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नितिश उपाध्याय, लक्ष्मण यादव, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।