फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for ladies woolen suits and cardigans increased in the market

Kushinagar News: बाजार में बढ़ी लेडीज ऊनी सूट और कार्डिगन की मांग

Sat, 15 Nov 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Demand for ladies woolen suits and cardigans increased in the market
पडरौना। नवंबर के दूसरे पखवाड़े में दिन के समय में भी हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों ने सर्दी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। वहीं साल के साथ ट्रेंड बदलना भी लाजमी है। इस साल युवतियों को स्वेटर, हुडी, श्रग, कार्डिगन, स्टॉल मफलर आदि चीजें ज्यादा भा रही हैं।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी ने भी रफ्तार पकड़ने ली है। बाजारों में स्वेटर, जैकेट, कोट, मफलर और शॉल की मांग तेजी से बढ़ी है। मेन बाजार, शिव चौक, सिटी थाना पर खरीदारों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं खासतौर पर बच्चों के लिए ऊनी कपड़े खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन

महिलाएं कंबल की खरीदारी करने में जुटी हुई है। उनका कहना है कि ठंड की शुरूआत हो गई है। इसलिए वे अभी से बाजार पहुंच रही हैं। कुछ दिनों के बाद ठंड ज्यादा होने लग जाएगी तो मन नहीं करेगा ठंड में बाहर निकलने का। वहीं पर महिलाएं शॉल और ऊनी कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। बाजार में महिलाओं के साथ कॉलेज जाने वाली लड़कियां भी खरीदारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन की शुरुआत में वूलन टॉप, स्वेटर, हुडी, श्रग, कार्डिगन, स्टॉल मफलर, शॉल आदि खरीद अधिक हो रही है। बाजारों में सर्दी से बचाव के लिए गर्म मोजे, टोपी, दस्ताने और थर्मल वियर की भी मांग बढ़ गई है। बाजारों में लोगों की भीड़ से गर्म कपड़ों की दुकानों पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed