{"_id":"6509f8a423df93b56406f924","slug":"demand-for-construction-of-warehouse-at-another-location-from-sdm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4801-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसडीएम से की दूसरे स्थान पर गोदाम निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसडीएम से की दूसरे स्थान पर गोदाम निर्माण की मांग
Wed, 20 Sep 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सिधावट गांव के लोगों ने मंगलवार को एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। इसमें गांव के दूसरे स्थान पर गोदाम निर्माण कराने की मांग की। एसडीएम व्यास नारायण उमराव को दिए गए मांग पत्र में कहा कि ग्राम सभा के आराजी नंबर-773 और 1030 बंजर की भूमि है। इसको गांव के लोग खलिहान के रूप में प्रयोग करते हैं। गांव के लोग मांगलिक कार्य भी वहां करते हैं। इस भूमि पर गोदाम का निर्माण होने की चर्चा है। इसका निर्माण होने से गांव के लोगों को मांगलिक और कृषि कार्य करने में दिक्कत होगी। लोगों ने दूसरे स्थान पर गोदाम बनवाने की मांग की है।
इस दौरान विश्वजीत सिंह, दीनानाथ सिंह, संजय कुशवाहा, चट्टू प्रसाद, झम्मन प्रसाद, सचिन सिंह, मुनेश सिंह, रामविलास प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान विश्वजीत सिंह, दीनानाथ सिंह, संजय कुशवाहा, चट्टू प्रसाद, झम्मन प्रसाद, सचिन सिंह, मुनेश सिंह, रामविलास प्रसाद आदि मौजूद रहे।