{"_id":"67af8bb80b127154f4030bdc","slug":"demand-for-action-to-stop-cow-slaughter-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132111-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गो हत्या रोकने के लिए कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गो हत्या रोकने के लिए कार्रवाई की मांग
Sat, 15 Feb 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना । वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गो हत्या रोकने व ऐसा कृत्य करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए एएसपी को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
पप्पू पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति में गो हत्या (प्रतिबंधित पशुओं) पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना और दोषियों पर कठोर कार्रवाई किया जाना शामिल है, लेकिन इसके बावजूद तथाकथित गो हत्यारों की ओर से सरकार को बदनाम कराने और प्रतिबंधित मांस बेचकर लाभ कराने के चक्कर में आए दिन गो हत्या कर रहे हैं। कुशीनगर पुलिस की ओर से आए दिन कार्रवाई करने के बावजूद इन हत्यारों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों के कृत्य समाज में विद्वेष भी फैलाते है। उन्होंने कहा कि गो हत्या रोकने के लिए कठोरता से पालन किया जाए।