फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Delhi defeated Padrauna in penalty shoot

Kushinagar News: दिल्ली ने पेनॉल्टी शूट में पडरौना को हराया

Thu, 28 Nov 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi defeated Padrauna in penalty shoot
फाजिलनगर। क्षेत्र के जोगिया गांव में यूथ क्लब जोगिया की तरफ से आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिल्ली और पडरौना के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें दिल्ली ने पेनॉल्टी शूट के जरिए पडरौना को 5-4 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

इंजीनियर योगेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पहला सेमीफाइनल मैच शुरू कराया। इसके बाद आमने-सामने हुई नार्थन यूनाइटेड क्लब दिल्ली और कंक्रीट क्लब पडरौना के बीच मैच शुरू हुआ। मैच के पहले हाफ में पडरौना की टीम ने एक गोल मारकर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में दिल्ली की टीम ने अंतिम समय में एक गोल मारकर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद निर्णायक मंडल ने पेनाल्टी शूट का निर्णय लिया, जिसमें दिल्ली की टीम ने 5- 4 से विजेता बनकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष नितांत सिंह, इसराइल अंसारी, भुनेश्वर राय, बैतुल्लाह, डबलू अली, हरेंद्र गुप्ता, मिनहाज अंसारी, कौशल किशोर सिंह, तौकीर, चंद्रदीप कुशवाहा, कुतुबद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed