{"_id":"6772ecd77a623d76a401dd46","slug":"delhi-challengers-team-won-the-title-by-defeating-ne-railways-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129357-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दिल्ली चैलेंजर्स टीम ने एनई रेलवे को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दिल्ली चैलेंजर्स टीम ने एनई रेलवे को हराकर जीता खिताब
Tue, 31 Dec 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। कस्बा के पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के राज मालती स्टेडियम में आयोजित 19वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। इसमें दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने एनई रेलवे को 102 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच में दिल्ली के कैफ अहमद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। वहीं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एनई रेलवे के खिलाड़ी राज नायक को मैन ऑफ सीरिज चुना गया।
फाइनल मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अंकित त्रिपाठी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 29 ओवर में एक गेंद शेष रहते सभी विकेट खोकर 263 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की शुरुआत काफी आक्रामक रही। टीम के सलामी बल्लेबाजों ने तीसरे ओवर में अर्द्धशतकीय साझेदारी कर ली। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए कैफ अहमद 45 गेंदों पर पांच छक्के, चार चौकों की मदद 64 रन बनाए। कप्तान अंकित त्रिपाठी ने 15 गेंदों पर पांच छक्के तीन चौकी के मदद से 45 रन, गौरव तोमर 18 गेंद चार छक्के और चार चौकों के मदद से 42 रनों का योगदान किया। शिवम शर्मा ने 33 गेंदों पर दो छक्के, तीन चौकों के मदद से 33 रन, आईपीएल खिलाड़ी अनुरीत सिंह ने 26 तथा पंकज जायसवाल ने 18 रनों का योगदान दिया। एनई रेलवे की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राज नायक ने छह ओवर में 45 रन खर्च कर पांच खिलाड़ियों को आउट किया। शिवम दीक्षित दो विकेट, शमसुल हक, त्रिशाल द्विवेदी और प्रशांत अवस्थी को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे की टीम का शुरुआत काफी खराब रही और उसके खिलाड़ी थोड़े-थोड़े अंतराल पर पवेलियन लौटते गए। पूरी टीम 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। इसमें प्रशांत अवस्थी ने 56 गेंदों पर चार छक्के चार चौकों के मदद से 60 रन, कीर्ति वर्धन 16 गेंदों पर पांच छक्के के मदद 32 रन, अंकित यादव 22 और अक्स वर्मा 17 रनों का योगदान दिया। रेलवे के तीन खिलाड़ी शून्य पर पवेलियन लौट गए थे, जबकि चार खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पा नहीं कर सके। दिल्ली के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद आसिफ मंसूरी ने छह ओवरों में 24 रन देकर चार विकेट, मोनू शुक्ला ने चार ओवर में 17 रन खर्च करते हुए तीन विकेट, अनुरीत सिंह दो तथा पंकज जायसवाल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
दिल्ली के खिलाड़ी कैफ अहमद को 64 रनों की पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच का का पुरस्कार दिया गया। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा और मनोज चौबे ने संयुक्त रूप से पांच हजार सौंपे। मुख्य अतिथि 11वीं सिक्ख रेजीमेंट के मेजर हिमांशु बडोदरा ने 1.50 लाख और विजेता ट्राॅफी देकर विजेता टीम और उपविजेता टीम को 75,000 रुपये नगद और उप विजेता ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। रेलवे के खिलाड़ी राज नायक को प्रतियोगिता में नौ विकेट लेने और दो महत्वपूर्ण कैच लेने पर मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। सोमवार के मैच का शुभारंभ डाॅ. वाईके मद्धेशिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंपायरिंग यूपीसीए पैनल के अंपायर सतीश पांडेय व संतोष कुमार सिंह ने किया, जबकि थर्ड अंपायर अशोक शर्मा रहे। स्कोरिंग बीसीसीआई पैनल के स्कोरर एसपी सिंह ने किया। मैच के रेफरी पवन यादव रहे। मैच का कमेंट्री मुहम्मद आलम व गुड्डू पांडेय के साथ अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी कमेंटेटर सुमित मिश्रा गुलाम हुसैन रिजवी ने की। मैच का लाइव प्रसारण सचिन यादव और उनके टीम की ओर से किया जा रहा है।
इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, नगर पंचायत के अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही, लेफ्टिनेंट कुशाग्र त्रिपाठी उर्फ आयुष त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता अभय त्रिपाठी, टीएन राय, सीओ जोश आदि मौजूद रहे।