{"_id":"6771944f5761e2d34702107e","slug":"delhi-bus-service-will-be-closed-during-mahakumbh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129296-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महाकुंभ के दाैरान बंद होगी दिल्ली की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महाकुंभ के दाैरान बंद होगी दिल्ली की बस सेवा
Sun, 29 Dec 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय से प्रयागराज के लिए कुंभ मेले में निगम की 16 बसें भेजी जाएंगी। वर्कशॉप में बसों की रंगाई-पुताई के साथ ही तकनीकी कमियों को सही कराया जा रहा है।
इन बसों के जाने के बाद यात्री अनुबंधित बसों के सहारे करीब डेढ़ माह तक रहेंगे। यही नहीं पडरौना से दिल्ली तक संचालित बस सेवा पूरी तरह ठप हो जाएगी। लखनऊ तक एक से दो ही बसें यात्रियों को उपलब्ध हो सकेगी। ऐसे में यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
देश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक त्रिवेणी संगम के किनारे होगा। इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कुंभ मेले में यात्रियों के आवागमन के लिए निगम की ओर से बसों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए डिपो की 16 बसों को महाकुंभ मेले में भेजा जाएगा। डिपो में इस समय निगम की 25 और अनुबंधित 18 बसें हैं। इस प्रकार से जब निगम की 16 बसें प्रयागराज कुंभ मेले में चली जाएगी। यात्रियों को निगम की केवल नौ और अनुबंधित बसों से ही यात्रा करनी पड़ेगी।
वर्तमान में सभी बसें चलने पर भी अक्सर सीटों के लिए मारामारी रहती है। यही नहीं पडरौना से दिल्ली और लखनऊ तक बस सेवा संचालित होती है। इसके लिए पडरौना डिपो की तरफ से दिल्ली के लिए तीन और लखनऊ के लिए पांच बस सेवा उपलब्ध कराई जाती है। प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले में डिपो की बस जाने से दिल्ली की बस सेवा करीब डेढ़ माह तक पूरी तरह ठप हो जाएगी। इसके लिए लखनऊ के लिए एक से दो बस ही संचालित हो सकेंगी। कुंभ मेले के समय सहालग भी चल रहे होंगे। इसकी वजह से यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ेंगी। ऐसे में यात्रियों की परेशानी तय है, क्योंकि उपलब्ध अनुबंधित बसें यात्रियों की जरूरत पूरी नहीं कर सकेंगी।
उधर, कुंभ मेले में भेजी जाने वाली हर बस के आगे और पीछे लाल-पीली रिफ्लेक्टर पट्टी लगाई जा रही है, ताकि सर्दी के मौसम कोहरा पड़ने पर बस दूर से दिखाई दे। इससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने से बचाई जा सके। प्रयागराज में कुंभ मेले के लिए जो बसें भेजी जाएंगी।
इनको एक साथ नहीं भेजा जाएगा, कुछ पहले तो कुछ बसें बाद में भेजी जाएंगी। फिलहाल सभी बसों की डेंटिंग-पेंटिंग कराई जा रही है। साथ ही तकनीकी कमियों को भी दूर किया जा रहा है। मेले के दौरान यात्रियों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।ा