{"_id":"66ba7f17f021700a1f02afb4","slug":"delay-in-arrival-of-ambulancedelivery-took-place-on-drain-slab-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121556-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एंबुलेंस आने में देरी...नाले के स्लैब पर हुआ प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एंबुलेंस आने में देरी...नाले के स्लैब पर हुआ प्रसव
Tue, 13 Aug 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। किसी काम से सोमवार को बाजार आई गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वह सड़क किनारे नाले के स्लैब पर लेट गई। यह देख आसपास की महिलाएं पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था अस्पताल पहुंचाने के लिए कर रही थी कि महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके परिजन उसे अस्पताल ले गए। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। पूरे कस्बे में यह चर्चा का विषय रहा।
नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर सात खानसामा टोला निवासी श्याम बहादुर यादव की 35 वर्षीय पत्नी कोइली देवी बाजार में सामान की खरीदारी करने आई थी। ओवरब्रिज चौराहे के पास उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वह सर्विस लेन के किनारे नाले के स्लैब पर लेटकर कराहने लगी। इसके साथ की महिला परेशान हो गई। आसपास की महिलाएं पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने 102 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। 25 मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची और महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। पुलिस की मदद से परिजन एंबुलेंस से प्रसूता को लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।