{"_id":"6a8a0f5c9dd094908a04d572","slug":"decade-old-land-dispute-resolved-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-166329-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक दशक से चल रहे भूमि विवाद का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक दशक से चल रहे भूमि विवाद का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के टोला फुलवापट्टी में पट्टे की जमीन पर एक दशक से चल रहे विवाद का शनिवार को निस्तारण हो गया। राजस्व टीम ने पैमाइश कर पांचों पट्टेदारों को उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा दिला दिया। इनमें तीन पट्टेदार ऐसे थे, जिन्हें लंबे समय से कब्जा नहीं मिल पाया था।
जनसुनवाई के दौरान एसडीएम विवेक मिश्रा के समक्ष ग्रामसभा कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के टोला फुलवापट्टी में आवासीय पट्टे की जमीन पर भूमि विवाद का शिकायत आई। बताया गया कि उक्त भूमि पर एक दशक से भी अधिक समय से विवाद है। एसडीएम ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं और राजस्व टीम गठित की। नवीन परती भूमि में लखई, मंगरू, कमला, केशवलाल कुशवाहा और शिवपूजन के नाम आवासीय पट्टा था। पैमाइश में पता चला कि कि पांच पट्टेदारों में से केशवलाल कुशवाहा और शिवपूजन को पहले से कब्जा मिला हुआ था। लखई, मंगरू और कमला को कब्जा नहीं मिल पाया था। इसको लेकर भूमि विवाद था। राजस्व टीम ने पैमाइश के बाद सभी पांचों पट्टेदारों को उनकी भूमि पर कब्जा दिला दिया।
एसडीएम कसया विवेक मिश्रा ने बताया कि राजस्व टीम गठित कर भूमि की पैमाइश कराई गई। पैमाइश के बाद सभी पट्टेदारों को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाकर विवाद का निस्तारण कर दिया गया है। दोनों पक्ष कार्रवाई से सहमत हैं।