फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of the test taker after drowning in a large canal

बड़ी नहर में डूबने से परीक्षार्थी की मौत

Sun, 18 Feb 2018 12:16 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 18 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Death of the test taker after drowning in a large canal
सूचना पर जुटी भीड़। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
दुदही। शनिवार को कोकिलपट्टी परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा देने जा रहा एक परीक्षार्थी चटगंवा पुल के पास बड़ी नहर में डूब गया। नहर की पटरी पर शौच के लिए गए इस परीक्षार्थी का पैर फिसल जाने की वजह से यह हादसा हुआ। इस परीक्षार्थी को डूबता देख उसके साथ मौजूद चचेरे भाई ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगा। नहर की पटरी पर कुछ दूरी पर मौजूद दो महिलाओं ने अपनी साड़ी खोलकर रस्सी बनाया और डूबते दूसरे युवक को बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने नहर में कूदकर डूबे परीक्षार्थी को भी कुछ देर बाद बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृत परीक्षार्थी बिहार प्रांत का निवासी था जो सेवरही क्षेत्र के एसजीएम इंटर कालेज बंती नगर से इंटर के परीक्षार्थी के तौर पर राधाकृष्ण मेमोरियल इंटर कालेज कोकिलपट्टी में परीक्षा दे रहा था। हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। 
विज्ञापन


बिहार प्रांत के कलीमपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह पुत्र राजेश सिंह एसजीएम इंटर कालेज बंती नगर सेवरही में इस वर्ष इंटर का छात्र था। राधा कृष्ण मेमोरियल इंटर कालेज कोकिल पट्टी में उसकी परीक्षा चल रही थी। शनिवार को भौतिक विज्ञान की परीक्षा देने के लिए अरविंद अपनी बाइक से चचेरे भाई आजाद सिंह के साथ परीक्षा केंद्र पर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे विशुनपुरा थाना क्षेत्र स्थित बडी गंडक नहर के चटगंवा पुल के पास इन्होंने बाइक रोकी। कहा जा रहा है कि अरविंद नहर की पटरी पर शौच के लिए गया था, इस दौरान उसका पैर फिसल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नहर के पानी में डूबने लगा तो कुछ दूरी पर बाइक पर खड़े चचेरे भाई आजाद सिंह ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। परंतु नहर में पानी अधिक होने की वजह से आजाद भी डूबने लगा। नजदीक ही बांसगांव टोला जटवलिया की रहने वाली मालती और सुरजी घास काट रही थीं।

 दोनों युवकों को डूबता देख महिलाओं ने अपनी साड़ी खोलकर उसे रस्सी की तरह बनाकर नहर में फेंका। साड़ी की इस रस्सी के सहारे महिलाओं ने डूब रहे आजाद को बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली। तब तक घटना स्थल पर काफी लोग जुट गए थे। लोगों ने नहर में उतरकर डूबे परीक्षार्थी की तलाश की। कुछ देर बाद ही अरविंद को भी बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पाकर घरवाले भी पहुंच गए। 


एसओ विशुनपुरा कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उसे बचाने के प्रयास में डूब रहे चचेरे भाई की हालत ठीक है। दुदही सीएचसी में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed