फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of Shakir, son of Haji, the main party of Madani Masjid

Kushinagar News: मदनी मस्जिद के मुख्य पक्षकार हाजी के बेटे शाकिर की मौत

Fri, 21 Feb 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Death of Shakir, son of Haji, the main party of Madani Masjid
हाटा/सुकरौली। मदनी मस्जिद के मुख्य पकक्षकार हाजी हामिद खान के बेटे आरोपी शाकिर अली का शुक्रवार को इलाज के दौरान लखनऊ में सुबह निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही हाटा कस्बे की अधिकांश दुकानें बंद हो गई और मदनी मस्जिद के पास हाजी के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसको देखते हुए कस्बे में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

जुमे के नमाज के बाद बस स्टैंड के पास कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ड्रोन से निगरानी करने के साथ रिकाॅर्डिंग कराई। वहीं हाजी भी अस्वस्थ चल रहे हैं। हाटा कस्बे में बनी मदनी मस्जिद कमेटी के सिक्रेटरी शाकिर अली की तबीयत बृहस्पतिवार को अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में घर वाले गोरखपुर ले गए। इलाज के दौरान तबीयत में सुधार न होने पर लखनऊ लेकर चले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को इनका निधन हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद हाटा कस्बे में सन्नाटा छा गया और अधिकांश दुकानें बंद हो गई। दोपहर करीब 12 बजे शव घर पहुंचा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद लोगों ने इसे मदनी मस्जिद के पास लाकर रख दिया। जिले के अलावा गैर जनपद से भी इनके जानने वाले कौम के लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। जुमे की नमाज के बाद जनाजे की नमाज पढ़ाई गई। इसके बाद मदनी मस्जिद से करीब 500 मीटर दूर बस स्टैंड के पास कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed