फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of mother and child after delivery, uproar

Kushinagar News: प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा की मौत, हंगामा

Wed, 18 Dec 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Death of mother and child after delivery, uproar
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बिना पंजीकरण अवैध अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल संचालक ने महिला को रेफर कर दिया। बुधवार की भोर में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दो दिन पहले इसी महिला के नवजात शिशु की भी मौत हो गई थी। घटना के बाद से अस्पताल संचालक अपने स्टाफ के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

नाराज तीमारदारों ने हंगामा किया। इस मामले की जानकारी के बाद डिप्टी सीएमओ भी पहुंचे, लेकिन दलालों के माध्यम से संचालक मामले को मैनेज करने में जुटा रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल संचालक के मौके पर नहीं होने के कारण बिना कार्रवाई के ही वापस लौट आई।
विज्ञापन

यह अस्पताल बिना पंजीकरण के बेसमेंट में चल रहा है। इस मामले में परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते और उन्होंने महिला के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
खिरकिया-बांसी मार्ग पर स्थित एक गांव में बिना पंजीकरण के अवैध अस्पताल संचालित होता है। दो दिन पहले ऑपरेशन से महिला का प्रसव कराया गया था। इसके बाद नवजात शिशु की मौत हो गई थी। बुधवार की भोर में महिला की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल संचालकों ने महिला को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के बाद उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कुछ देर तक हंगामा भी हुआ, लेकिन संचालक अस्पताल पर ताला मारकर फरार हो गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ भी पहुंचे, लेकिन वहां किसी के मौजूद नहीं होने के कारण बिना कार्रवाई के ही लौट गए। मामले में मृत महिला के घरवाले कार्रवाई चाहते थे, लेकिन संचालक दलालों के माध्यम से मामले को मैनेज करने में जुटा है।
अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। घर वाले शव का दाह संस्कार कर दिया है। यह अस्पताल एक वर्ष से अधिक समय से बिना पंजीकरण कराए संचालित विभागीय शह पर चल रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी कई बार की थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस बाबत नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश कुशवाहा ने बताया कि मौके पर टीम गई थी। कोई मिला नहीं। संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed