फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of married

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Thu, 24 Dec 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Death of married
तरयासुजान के डिबनी बंजरवा में हुई विवाहिता की मौत के मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के डिबनी बंजरवा गांव के बाजार टोला में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल के लोग उसके अंतिम संस्कार तैयारी में थे, तभी मायके वाले पहुंच गए। उन लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद ससुरालवाले शव को छोड़कर चले गए। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुटी गई है।

डिबनी बंजरवा के बाजार टोला निवासी वशिष्ठ गुप्ता की पुत्रवधू रागनी (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल के लोग शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, तभी मायके वाले पहुंच गए और अंतिम संस्कार रोक दिया। मृतका की मां उमा देवी पत्नी बलिस्टर गुप्ता पटहेरवा थानाक्षेत्र के गंगुवा गांव की निवासी हैं। उनका आरोप था कि वर्ष-2015 में रागिनी की शादी सुनील पुत्र वशिष्ठ से हुई थी। शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। रागनी की तीन बेटियां हैं। उमा देवी ने मृतका की सास, ससुर, देवर आदि के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मायके पक्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची तरयासुजान थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरयासुजान के एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मृतका के शरीर पर बाहरी चोट के किसी प्रकार के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed