{"_id":"64330ad814e4a4fad20cd664","slug":"death-of-cyclist44477-kushinagar-news-c-7-1-119190-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
Mon, 10 Apr 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर-तमकुही मार्ग पर पिपरा बघेल गांव के पास बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों उसे सीएचसी तमकुही ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पिपरा बघेल गांव के निवासी बुद्धराम यादव (45) रविवार की दोपहर करीब एक बजे साइकिल से किसी काम से समउर बाजार की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान समउर की तरफ से आ रही तेज गति की बाइक ने पिपरा बघेल के पास युवक को चपेट में ले लिया। इससे बुद्धराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने समउर पुलिस को सूचना दी।
इस संबंध में समउर बाजार के चौकी प्रभारी राजेश कुमार गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।