फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of an employee who fell from a high machine

Kushinagar News: चीनी मिल में ऊंची मशीन से गिरे कर्मचारी की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 Mar 2023 07:57 AM IST
विज्ञापन
Death of an employee who fell from a high machine
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल में स्लाइजर से सोमवार को गिरने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में सेवरही सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से कर्मचारी के घर में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के डफाली टोला निवासी मकसूद (50) सेवरही चीनी मिल में स्लाइजर (मिल में जहां चीनी तैयार की जाती है, वहां ऊंची मशीन) के ऑपरेटर के पद पर सीजनल कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। सोमवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे जब वह 20-25 फीट ऊंचे स्लाइजर पर कार्य कर रहे थे। उसी समय अचानक जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद चीनी मिल में अफरा-तफरी मच गई। चीनी मिल के अधिकारी-कर्मचारी भी एकत्र हो गए। कर्मचारी को सेवरही सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉ. अमित जायसवाल सहित अन्य डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी होते ही मृतक के पुत्र एडवोकेट गुलाब हुसैन रिजवी, ग्राम प्रधान जाकिर हुसैन, मुश्ताक अहमद, शंभू राय सहित कई लोग चीनी मिल पहुंच गए। अधिकारियों व मृतक के परिजनों में वार्ता हुई। उसके अनुसार, चीनी मिल के अधिकारियों ने मकसूद के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी और चीनी मिल के नियमानुसार सभी सुविधाओं की देयराशि के भुगतान का आश्वासन दिया। उसके बाद सभी लोग सेवरही सीएचसी पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सेवरही थाने के एसओ संजय कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिल गई है। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed