{"_id":"638b87c74b4ea54e4031e578","slug":"death-of-a-young-man-who-was-poisoned-chaos-in-the-family-kushinagar-news-gkp4596321162","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जहरखुरानी के शिकार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जहरखुरानी के शिकार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
सुनील सिंह उर्फ प्रदीप की फाइल फोटो
- फोटो : KUSHINAGAR
जहरखुरानी के शिकार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
- जहरखुरानी गिरोह ने अजमेर में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा था सामान, दिल्ली एम्स में हुई मौत
- दुबई जाने लिए मुंबई में साक्षात्कार देने गया था युवक, घर लौटते समय हुई घटना
गुरवलिया बाजार। मुंबई से घर ट्रेन से आ रहे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के युवक को राजस्थान के अजमेर के पास बुधवार शाम जहरखुरानी गिरोह ने जहरीला पदार्थ खिलाकर सामान लूट लिया। गंभीर हालत में युवक भटकते हुए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा, जहां पकड़े जाने पर सुरक्षा अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दी। युवक का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह तक आने की संभावना है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुंबई से मंगलवार को ट्रेन में सवार हुए तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोंदिया बुजुर्ग निवासी सुनील सिंह उर्फ प्रदीप (32) घर आते समय राजस्थान के अजमेर के पास ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। अजमेर से जैसे-तैसे जयपुर पहुंचकर संतुलन खोते हुए सवाई मान सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसी की जांच में पकड़े जाने पर हालत खराब देखकर पूछताछ हुई तो जहरखुरानी का मामला सामने आया। एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने प्राथमिक उपचार के बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड सुल्तानपुर में तैनात युवक के भाई दीपक सिंह को दी। इसके बाद आनन- फानन रिश्तेदारों ने सुनील को जयपुर से दिल्ली एम्स लाया। उपचार के दौरान तीसरे दिन युवक ने दम तोड़ दिया।
दुबई जाने वाले थे सुनील, दो जुड़वा बेटों को छोड़ गए
सुनील अपने दो जुड़वा बेटे अधिराज, अभिजीत व परिवार से जल्द आने का वादा कर दुबई जाने के लिए मुंबई में साक्षात्कार देने के लिए गए थे। दो नन्हें बेटों, पत्नी व परिवार की ख्वाइशों को पूरा करने के लिए इंटरव्यू में सफलता के बाद जल्द दुबई भी निकलने वाले थे। पत्नी रिकुमा व माता माधवी का रो-रोकर बुरा हाल है।