{"_id":"639cb0f57b14b05d4c34fab1","slug":"death-of-a-young-man-returning-from-his-in-laws-house-after-falling-into-a-drain-kushinagar-news-gkp461148659","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ससुराल से लौट रहे युवक की नाले में गिरने से मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ससुराल से लौट रहे युवक की नाले में गिरने से मौत, मचा हड़कंप
Sat, 17 Dec 2022 01:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 01:28 PM IST
सार
गांव से कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित हो गई और वाहन सहित सड़क किनारे स्थित नाले में गिर गया। उसमें पानी भरा हुआ था, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर ससुराल के लोग नाले से निकालकर उसे मंसाछापर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मंटू प्रसाद,फाइल फोटो।
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सोनवल गांव के निकट बाइक सवार एक युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। वह देर रात अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। उसकी मौत से घर में चीत्कार मची है।
विज्ञापन
चौराखास थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के निवासी बाल खिला प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र मंटू प्रसाद बृहस्पतिवार को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सोनवल गांव में अपनी ससुराल गया था। खाना खाकर देर रात बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
गांव से कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित हो गई और वाहन सहित सड़क किनारे स्थित नाले में गिर गया। उसमें पानी भरा हुआ था, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर ससुराल के लोग नाले से निकालकर उसे मंसाछापर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रात में परिजन शव लेकर घर आ गए और सुबह उसका दाह संस्कार कर दिया। मंटू के चार छोटे बच्चे हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।