फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of a young man in Mumbai, mourning in the family

Kushinagar News: मुंबई में युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Mon, 05 Dec 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man in Mumbai, mourning in the family
मुंबई में युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
विज्ञापन

लाला गुरवालिया के युवक की मुंबई में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के लाला गुरवलिया निवासी एक व्यक्ति की मुंबई में रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद से उनके परिवार में मातम पसर गया है। पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

लाला गुरवालिया निवासी रामाशीष चौहान (43) वर्ष मुंबई के विभिन्न स्थलों पर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। दो माह पूर्व वह दूसरी बार गांव से मुंबई रोजी-रोटी की तलाश में गए थे। रविवार को वह एक कंट्रक्शन कंपनी में दिहाड़ी पर मजदूरी करने गए। शाम को पैदल अपने कमरे पर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। दुर्घटना में घायल रामाशीष को लोगों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर उनके साथी भी अस्पताल गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना रविवार देर रात रामाशीष के परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। रामाशीष ही अपने परिवार के कमाऊं व्यक्ति थे। उनके पास आठ डिस्मिल भूमि है, जिससे परिवार का भरण-पोषण हो पाना मुश्किल है। रामाशीष की पत्नी नाजिया रो-रोकर बेहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed