फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of a person who went abroad to earn, dead body reached home

कुशीनगर: विदेश कमाने गए व्यक्ति की मौत, घर पहुंचा शव

Wed, 02 Nov 2022 03:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2022 03:50 PM IST
सार

मंगलवार दोपहर ओमान से रामाशंकर का शव घर पहुंचा। शव देखते ही परिजन फफक कर रो पड़े। उनकी पत्नी लीलावती का बुरा हाल है। रामा शंकर चार बच्चों दो बेटियों और दो बेटों के पिता थे। इनमें किसी की शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Death of a person who went abroad to earn, dead body reached home
रामाशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

पटहेरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलियवा निवासी रामाशंकर प्रसाद (50) की ओमान में मौत के बाद मंगलवार की दोपहर उनका शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का कहना है कि बीते बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत बलियवा निवासी रामाशंकर प्रसाद करीब 10 साल से ओमान में राजमिस्त्री का काम करते थे। बीच-बीच में वह गांव आते थे। तीन माह पूर्व वह गांव से काम करने मस्कट गए। 26 अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे उनके बड़े बेटे अमित के पास मस्कट की कंपनी से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि रामा शंकर की तबीयत अचानक खराब हो गई है।
विज्ञापन


अमित ने जब अपने पिता से बात करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका। कंपनी के कर्मचारियों ने पिता से बेटे की बात नहीं कराई। बाद में शाम चार बजे दोबारा कंपनी की तरफ से फोन आया कि रामाशंकर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। तभी से परिवार के लोग काफी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर ओमान से रामाशंकर का शव घर पहुंचा। शव देखते ही परिजन फफक कर रो पड़े। उनकी पत्नी लीलावती का बुरा हाल है। रामा शंकर चार बच्चों दो बेटियों और दो बेटों के पिता थे। इनमें किसी की शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed