फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of a person returning home from police post

पुलिस चौकी से घर लौट रहे व्यक्ति की मौत

Sun, 23 Jan 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Death of a person returning home from police post
पुलिस चौकी से घर लौट रहे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

वारंट के नाम पर पुलिस ने बुलाया था
बेतिया गांव के रहने वाले थे मैनेजर
जटहां बाजार(कुशीनगर)। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुइया हरपुर स्थित अस्थायी पुलिस चौकी से लौट रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार देर शाम को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह कोतवाली पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस और गांव के एक व्यक्ति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि कुछ सिपाही शनिवार देर शाम पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव निवासी 55 वर्षीय मैनेजर के घर गए थे। उनसे अस्थायी पुलिस चौकी बबुइया हरपुर आने के लिए कहा था। पुलिसकर्मी जमीन संबंधी मारपीट के मामले में वारंट जारी होने की बात बता गए थे। मैनेजर गांव के एक व्यक्ति के साथ बाइक से पुलिस चौकी गए। कहा जा रहा है कि कुछ देर के बाद मैनेजर घर आने के लिए बाइक से चले, अभी वह बबुइया हरपुर गांव में थे कि उनके सीने में तेज दर्द महसूस होने लगा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने आग जलाकर उन्हें बैठाया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों का आरोप था कि पुलिस की प्रताड़ना से उनकी मौत हुई है। वारंट के नाम पर उन्हें धमकाया गया था। पत्नी सुगंधी का आरोप है कि पति से 20 हजार रुपये की मांग की गई। उनका आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति भी इसमें शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल निर्भय सिंह का कहना था कि मैनेजर के खिलाफ वारंट था, जिसके लिए उन्हें बबुइया हरपुर के अस्थायी पुलिस चौकी पर बुलाया गया था। यह वारंट जमीन के मामले में मारपीट को लेकर था। उन्होंने बताया कि वहां से जाने के बाद रास्ते में मैनेजर की मौत हुई है। परिजन कोतवाली आए थे और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed