{"_id":"60c8efda8ebc3e343478bc96","slug":"death-kushinagar-news-gkp3982382121","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दस साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से दस साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। मंगलवार को दोपहर के समय दुदही के मैहरवा टोला में छत से पानी निकाल रही दस वर्षीय एक बच्ची करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। बिजली कटवाकर लोग उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई।
बारिश होने के बाद मैहरवा निवासी बिकाऊ की छत पर पानी एकत्र हो गया था। बिकाऊ की दस वर्षीय बेटी सोनिया छत पर चढ़कर पानी निकाल रही थी, तभी छत से सटकर गुजरे बिजली के तार की वजह से छत में अर्थिंग आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। लोग बिजली कटवाने के बाद उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।