{"_id":"6071e2738ebc3ec3982c9a9a","slug":"death-kushinagar-news-gkp391558562","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेसर की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सोफीगंज गांव के बेलवाडीह में गेहूं की मड़ाई के दौरान एक महिला थ्रेसर में फंस गई। मौजूद लोग जब तक उसे बचाने पहुंचे। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव की मुन्नी खातून (30) की शादी पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव देवीचक में हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद पति से विवाद होने के चलते वह अपने मायके में ही रहती थी। शनिवार की देर शाम गेहूं की मड़ाई हो रही थी। महिला मायकेवालों के साथ मड़ाई कार्य में सहयोग कर रहीं थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा थ्रेसर में फंस गया और दुपट्टे के साथ वह भी थ्रेसर में फंस गई। गंभीर रूप से घायल मुन्नी को लेकर परिजन सीएचसी फाजिलनगर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद