फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in suspicious condition

संदिग्ध हाल में महिला की मौत, सात माह पहले गांव के ही युवक से किया था प्रेम विवाह

Wed, 11 Nov 2020 06:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition
संदिग्ध हाल में महिला की मौत, सात माह पहले गांव के ही युवक से किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन

जटहां बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नरचोचवा गांव के गुलहरिया टोले की 20 वर्षीय विवाहिता की बुधवार की सुबह मौत हो गई। उसने सात माह पहले गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि शादी के बाद युवक अक्सर उसकी पिटाई करता था, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

गुलहरिया टोला निवासी सुभाष कुशवाहा की पुत्री संध्या (20) ने सात माह पूर्व गांव में ही प्रेम विवाह कर लिया था। कुछ दिन तक इधर-उधर रहने के बाद युवक संध्या को लेकर घर आ गया और दोनों यहीं रहने लगे। सुभाष के घरवालों का आरोप है कि युवक उनकी बेटी की पिटाई करने लगा था, जिससे उसका स्वास्थ्य खराब रहने लगा। 10 दिन पहले संध्या को उसके घर पहुंचा दिया गया। बुधवार की सुबह संध्या की मौत हो गई। लड़की के घरवाले ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया पवन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर अन्य कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed