फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in rampage

मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में मौत

Tue, 16 Jul 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
death in rampage
मृतक नागेंद्र यादव (फाइल फोटो) । - फोटो : KUSHINAGAR
मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

पुलिस ने छह आरोपियों पर दर्ज किया हत्या का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। 12 दिन पूर्व तुर्कपट्टी क्षेत्र में मारपीट में घायल युवक की सोमवार की रात लखनऊ में मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव आया तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

तुर्कपट्टी क्षेत्र के गुरुवलिया गांव के ब्रह्मपुर टोला निवासी नागेंद्र यादव को चार जुलाई को गुरुवलिया बाजार में कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल नागेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन पहले जिला अस्पताल ले गए। वहां से रेफर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए पीजीआई लखनऊ रेफ़र कर दिया था। नागेंद्र को लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित पिता जटा यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी राधेश्याम, ध्यान, राजन, मंजेश, अशोक एवं रामानंद पर बलवा, मारपीट एवं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। मौत की सूचना पर हत्या की धारा बढ़ा दी। मंगलवार सुबह शव गांव आया तो कोहराम मच गया। एसओ राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि छह आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed