फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident on nh-28

फोरलेन पर मल्लूडीह चौराहे के पास खड़े ट्रक में टकराई बाइक, बालक की मौत

Tue, 02 Jun 2020 05:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
death in accident on nh-28
एनएच-28 पर मल्लूडीह के पास सड़क हादसे के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
फोरलेन पर मल्लूडीह चौराहे के पास खड़े ट्रक में टकराई बाइक, बालक की मौत
विज्ञापन

कसया। फोरलेन के मल्लूडीह चौराहे के नजदीक मंगलवार सुबह खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बाइक चला रहे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

कसया थाना क्षेत्र के गांव कुड़वा धन्नीपट्टी निवासी अनिल (30) दो दिन पूर्व अपनी ससुराल पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव रघुनंदनपुर गए थे। मंगलवार सुबह अनिल अपने दो बेटों भोलू (11) व गोलू (9) को बाइक से लेकर लौट रहे थे। बाइक मल्लूडीह ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। चालक अनिल का भी हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों अनिल को सीएचसी भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसआई रामचंद्र यादव ने बताया कि बाइक पर सवार एक लड़के को चोट नहीं आई है। घायल पिता को मेडिकल कालेज भेजा गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed