{"_id":"5f512e8d8ebc3e543e78eee6","slug":"death-in-accident-on-four-lane-kushinagar-news-gkp364171745","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर बाइक की चपेट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर बाइक की चपेट से महिला की मौत
विज्ञापन
फोरलेन पर बाइक की चपेट से महिला की मौत
कसया। फोरलेन स्थित विशुनपुरा गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विशुनपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय खातिरानी देवी फोरलेन के सर्विस रोड पर कहीं जाने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान कुशीनगर की ओर से तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल खातिरानी देवी को आसपास के लोगों ने सीएचसी कसया भेजा। वहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज अमित कुमार राय का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है।