{"_id":"5e0798e48ebc3e87ca32f48f","slug":"death-in-accident-kushinagar-news-gkp3350757125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट से पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट से पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
बरवा राजापाकड़ गांव में सड़क पर पिकप पलटने से मुसहर महिला की मौत के बाद तुर्कपट्टी-तमकुही रोड़ पर
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की चपेट से पत्नी की मौत, पति घायल
स्कूटी को चपेट में लेने के बाद पलट गया अनियंत्रित पिकअप
गुरवलिया बाजार। शनिवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ में स्कूटी से जा रही महिला को चपेट में लेने के बाद तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आने से साइकिल सवार मुसहर दंपती दब गए। हादसे में पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बरवा राजापाकड़ गांव के जमुआन टोला निवासी गुल्लू (32) पुत्र सहदेव व पत्नी तेतरी (30) साइकिल से सीताराम चौराहा से घर लौट रहे थे। अभी कसया-तमकुही मार्ग पर बरवा राजापाकड़ गांव के पेट्रोल पंप से करीब 500 मीटर आगे तुर्कपट्टी की तरफ से जा रहे पिकअप ने स्कूटी सवार महिला शिक्षक को चपेट में ले लिया। महिला शिक्षक सहाना खातून की गाड़ी में ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान घर लौट रहे साइकिल सवार मुसहर दंपती पिकअप की चपेट में आ गए। पत्नी तेतरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के चलते सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना पर एसओ संजय कुमार सिंह और सेवरही एसओ मिथलेश कुमार राय भी फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस ने घायल गुल्लू को अस्पताल भेजा। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पलटे पिकअप को भी सीधा कराकर सड़क से किनारे कराकर आवागमन शुरू कराया गया।
इस दौरान एसआई पीएन सिंह, एसआई वीरेंद्र सिंह, एसआई मंगेश मिश्र, प्रधान बैरिस्टर प्रसाद, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय पासवान, संतोष उर्फ खोखा सिंह, जितेंद्र गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।