फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident

ट्रक की चपेट से चाचा की मौत, भतीजी गंभीर

Wed, 20 Nov 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
death in accident
ट्रक की चपेट से चाचा की मौत, भतीजी गंभीर
विज्ञापन

मांगलिक कार्यक्रम में बाइक से जा रहे थे देवरिया
जिले के खोरीबारी गांव निवासी थे दिग्विजय राय
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज(कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के लतवाचट्टी गांव के सामने बुधवार को एनएच पर ट्रक की चपेट से बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के खोरीबारी गांव निवासी दिग्विजय राय (48) पुत्र रामआशीष राय अपनी भतीजी सुषमा (16) के साथ तरयासुजान थाना क्षेत्र के खुदरा गांव में रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शाम को करीब पांच बजे वह एनएच पर लतवाचट्टी गांव के सामने पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। दिग्विजय राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया और शव तथा ट्रक अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed