फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident in kushinagar

मंगलपुर उर्फ मंगरुआ में मजदूर की मौत

Sat, 23 Nov 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
death in accident in kushinagar
मंगलपुर उर्फ मंगरुआ में मजदूर की मौत
विज्ञापन

मथौली बाजार। मोतीचक ब्लॉक के गांव मंगलपुर उर्फ मंगरुआ में शनिवार को विधायक और एसडीएम ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इस गांव में पिछले शुक्रवार की देर शाम दीवार की पेटिंग करते समय एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई थी।
बता दें कि मंगलपुर उर्फ मंगरुआ निवासी भगवान साहनी (45) गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति के घर में दीवार की पेंटिंग कर रहा था कि अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर शनिवार को विधायक पवन केडिया ने मृतक परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी से बातचीत कर मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शादी कराने आए पुरोहित की बाइक चोरी
समउर बाजार। नत्थापट्टी में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति के घर शादी कराने आए पुरोहित की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसडीला महंत निवासी पंडित आचार्य वशिष्ठ पांडेय के तरफ से पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वे शुक्रवार को काली प्रसाद शर्मा के घर उनकी पौत्री की शादी कराने बाइक से गए थे। शादी की रस्म पूरी कराने के बाद पांडाल के बाद घर आने जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

दो बाइक चोरी
जौराबाजार। कनौरा के प्रधान के घर आई बारात से शामिल दो व्यक्तियों की बाइक चोरी हो गई। शुक्रवार की शाम गांव के प्रधान प्रतिनिधि उमेश गोंड़ की बहन की शादी थी। इनके घर आए बारातियों के रुकने की व्यवस्था गांव के प्राथमिक विद्यालय पर थी। यहां निमंत्रण पर आए धनहा निवासी अजीत मद्धेशिया पुत्र सावा गुप्ता और कनौरा बड़हरा टोला निवासी विजय यादव पुत्र लालबहादुर यादव की बाइक गायब हो गई। पीड़ितों इसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed