फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident by train

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sat, 04 Jul 2020 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
death in accident by train
गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर घोघरा गांव के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत की सूचना पर जुटे लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर घोघरा गांव के पास शनिवार सुबह ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुंदूर निवासी 25 वर्षीय युवक शुक्रवार की शाम से ही घर से लापता था।

शनिवार की सुबह करीब छह बजे घोघरा गांव के लोग खेत की तरफ निकले तो रेलवे ट्रैक पर शव देखकर शोर मचाया। गांव के लोगों ने अहिरौली बाजार पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई विवेकानंद यादव, हेड कांस्टेबल अब्दुल अलीम खान, शशिकांत राय, तुषार यादव आदि ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। बाद में शिनाख्त कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंदूर निवासी सनोज शर्मा (25) पुत्र गोपाल शर्मा के रूप में हुई। सूचना पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। घरवालों ने बताया कि सनोज शुक्रवार की शाम से ही घर से लापता था। रात में काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं लगा। सुबह शव मिलने की जानकारी हुई। एसआई विवेकानंद यादव ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed