फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death due to corona

कोरोना पीड़ित आशा संगिनी ने लखनऊ में दम तोड़ा

Fri, 27 Nov 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
death due to corona
कोरोना पीड़ित आशा संगिनी ने लखनऊ में दम तोड़ा
विज्ञापन

मथौली बाजार। कप्तानगंज क्षेत्र की 45 वर्षीय आशा संगिनी की मौत पर सीएचसी में शोकसभा हुई। स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी संवेदना व्यक्त की। आशा संगिनी कोरोना से पीड़ित थीं। उनका इलाज पहले मथौली बाजार सीएचसी पर हुआ। हालत नहीं सुधरी तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। हालांकि यह मौत जिले के स्वास्थ्य विभाग की सूची में शामिल नहीं है।

शोक सभा में सीएचसी प्रभारी डॉ. एलएस सिंह, डॉ. सुधीर कुमार तिवारी, डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. मधु सिंह, बीपीएम सुनील कुमार, बीसीपीएम राजेश भारती, बीएचडब्ल्यू राकेश मद्धेशिया, फार्मासिस्ट सच्चिदानंद तिवारी, अरुण चतुर्वेदी, अजय वर्मा, चंदन कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण गोविंद राव, अमित श्रीवास्तव, सतीश कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed