{"_id":"5e8ca7178ebc3e77496f0c96","slug":"death-due-to-bull-attack-kushinagar-news-gkp3472933188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवरही में सांड़ के हमले से पशुपालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवरही में सांड़ के हमले से पशुपालक की मौत
विज्ञापन

सेवरही (कुशीनगर)। पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहे पशुपालक पर सांड़ ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचे, वह लहूलुहान हो चुके थे। भीड़ ने सांड़ को खदेड़ा और परिजन उन्हें लेकर तरयासुजान सीएचसी पहुंचे। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर के निजी अस्पताल में ले गए। इलाज के दौरान मंगलवार को सुबह उनकी मौत हो गई। यह सांड़ पहले भी कई लोगों को जख्मी कर चुका है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गौराहा गांव के निवासी नागेश्वर प्रसाद (48) सोमवार को दोपहर में मवेशियों के लिए चारा लेकर आ रहे थे। इसी बीच सांड़ ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन नागेश्वर को तरयासुजान सीएचसी ले गए। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजन नागेश्वर को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
गांववालों के मुताबिक, सांड़ करीब छह माह से इस गांव के बाहर रह रहा है। सांड़ इसके पहले गौराहा के नगीना प्रसाद, मंत्रदेव यादव, मनोज आदि को भी जख्मी कर चुका है। नगीना की इलाज के पांच दिन बाद मौत हो गई थी। गांववालों ने इस घटना की सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुकी ने बताया कि सांड़ को पकड़ने के लिए वन विभाग को निर्देश दे दिया गया है। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मंगलवार को सांड़ को पकड़ लिया।