फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death,creaw

बढ़या बुजुर्ग में पांच कौवे मृत मिले

Tue, 12 Jan 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
death,creaw
दो कौवों के शव जांच के लिए भोपाल भेजे गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना(कुशीनगर)। सुकरौली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग में गांव के धकरी टोला में रविवार देर शाम एक खेत में पांच कौवे मृत दिखे। सोमवार को पशुपालन विभाग की टीम ने तीन को दफना दिया। वहीं दो को जांच के लिए भोपाल भेजा गया।
बढ़या बुजुर्ग गांव के लोगों ने बताया कि रविवार देर शाम एक खेत में पांच कौवे मृत दिखाई दिए थे। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए लोग सहम गए। सूचना पर सोमवार को पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2 गोरखपुर डॉ. टीपी मिश्रा और प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार ने सोमवार को सुकरौली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग गांव के धकरी टोला का निरीक्षण किया। अफसरों ने बताया कि कौवों में ऊपरी रूप से बर्डफ्लू के लक्षण नहीं पाए गए। दो कौवों का मृत शव कोल्ड चेन प्रिजर्व कर राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान आनंद नगर, भोपाल (मध्य प्रदेश) भेजा गया। निरीक्षण के समय डॉ. मुहम्मद रिजवान अंसारी पशु चिकित्साधिकारी सुकरौली, डॉ. सुबोध कुमार सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी रामकोला भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

प्रभारी सीवीओ ने बताया कि बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए सभी विभागीय चिकित्सकों को सतर्क रहने तथा समय समय पर पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। बर्डफ्लू के नोडल अधिकारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हृदय नारायण सिंह बनाए गए हैं। उनसे मोबाइल नंबर 9151311966 पर बर्डफ्लू के संबंध में सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दो दिन पहले नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नौरंगिया चौराहे पर दो कौवों को एक चाय की दुकान के पास मृत देखा गया था। सूचना पर पुलिस टीम ने इन्हें दफना दिया था। इसके अलावा सोमवार को भिस्वा गांव में भी दो कौवों के मरने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed