फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death after injured in rampage, road jam

मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर की सड़क जाम

Sun, 13 Dec 2020 06:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
death after injured in rampage, road jam
धरना स्थल पर पहुंचे विधायक,एसडीएम सीओ तथा एसओ - फोटो : KUSHINAGAR
मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर की सड़क जाम
विज्ञापन

तुर्कपट्टी। मारपीट में घायल तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं गांव निवासी 65 वर्षीय शान मियां की मौत से नाराज लोगों ने शव रखकर रविवार को कसया-तुर्कपट्टी मार्ग को जाम कर दिया। ये लोग पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे। फाजिलनगर के विधायक, एसडीएम और सीओ तमकुहीराज ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का कहना है कि छहूं निवासी शान मियां के लड़के सद्दाम की बरात नौ दिसंबर को देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना के ग्राम मैनुद्दीन बसडीला में गई थी। बरात में गांव के ही एक व्यक्ति का बोलेरो भी गया था। बरात उसी दिन वापस आ गई, लेकिन वापसी में विलंब होने पर चालक के साथ शान मियां भाड़ा देने गए। आरोप है कि वहां नाराज बोलेरो मालिक व शान मियां में झड़प हो गई। धक्का-मुक्की के दौरान शान मियां नीचे गिर पड़े, जहां उनके सिर में चोट लग गई। परिजन तत्काल उन्हें कसया फिर गोरखपुर ले गए। परिजनों के अनुसार, स्थिति मरणासन्न व कोई उम्मीद न देख चिकित्सकों ने शान मियां को घर भेज दिया। यहां रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे से सड़क जाम की सूचना पर फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुकी और सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। तुर्कपट्टी थाने के एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग व तहरीर के आधार पर आरोपी बोलेरो मालिक अनिल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed