फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death a women

Kushinagar News: जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी विवाहिता की मौत

Sun, 18 Jun 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 18 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
death a women
तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव में शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

खड्डा थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव की 22 वर्षीय सुमित्रा की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सुमित्रा की शादी दो साल पहले छोटेलाल से हुई थी। दोनों से दस माह की पुत्री भी है। बताया जा रहा है कि छोटेलाल अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसे लेकर उनके बीच विवाद होता रहता था। इस मामले में मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति छोटेलाल भारती, सास झुन्नी देवी और जेठानी सुनीता पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में खड्डा के एसओ अमित शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed