{"_id":"6aa9b76b17ef2d292607ec98","slug":"deadline-passed-classes-could-not-begin-at-the-agricultural-university-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-168036-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तारीख बीती, कृषि विवि में शुरू नहीं हो सकी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तारीख बीती, कृषि विवि में शुरू नहीं हो सकी पढ़ाई
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में रामाभार स्तूप के निकट निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार से कृषि की कक्षाएं शुरू नहीं हो सकीं। जिला प्रशासन की ओर से 15 सितंबर से कक्षाएं संचालित करने की बात कही गई थी, लेकिन पहले दिन छात्र ही नहीं पहुंचे। ऐसे में कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका।
विश्वविद्यालय परिसर में कक्षाओं के संचालन के लिए निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, छात्रों के नहीं पहुंचने के कारण निर्धारित तिथि पर पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी पहले कह चुके हैं कि कृषि विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू होने में कुछ और समय लग सकता है। विश्वविद्यालय की कृषि कक्षाएं परिसर में ही संचालित की जानी हैं। अब 20 सितंबर से कृषि की कक्षाएं शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया जी. अक्षय दीपक ने बताया कि कक्षाओं के संचालन के लिए निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। थोड़ा विलंब हुआ है। अभी छात्र आए ही नहीं हैं। संभावना है कि 20 सितंबर से छात्र आने लगेंगे और कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।