{"_id":"6782ead1029f437ba50c65c7","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-a-week-found-in-bansi-river-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130099-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक सप्ताह से गायब युवक का बांसी नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक सप्ताह से गायब युवक का बांसी नदी में मिला शव
Sun, 12 Jan 2025 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:27 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। बीते एक सप्ताह से घर से गायब 26 वर्षीय युवक का शनिवार की सुबह गांव के पास बांसी नदी में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घरवालों के मुताबिक युवक का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, वह बार-बार वह घर से गायब हो जाता था।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघा पट्टी गांव के गया प्रसाद का 26 वर्षीय बेटा प्रदीप मानसिक बीमार था। घरवाले उसका दवा करा रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले प्रदीप बिना बताए ही घर से कहीं चला गया। परिजन हर संभव जगह उसकी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के पास बांसी नदी में शव को तैरते देख लोग ने शोर मचाया। सूचना पर आए बांसी चौकी प्रभारी विपिन सिंह शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता गया प्रसाद का कहना है कि उनके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कई बार वह घर से निकल जाता था और खोजबीन करके वापस घर लाया जाता था। इस बार भी एक सप्ताह पहले घर से गायब था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। शाम को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बांसी चौकी प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम करवा दिया गया है। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
विज्ञापन