फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of youth found in Gandak river, suspicion of murder

Kushinagar News: गंडक नदी में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Tue, 14 May 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Gandak river, suspicion of murder
पडरौना। पगार चिलवान के पास छोटी गंडक नदी में सोमवार को युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। उसके सीने पर मॉम डैड लिखा टैटू बना था। पुलिस ने टैटू का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। लेकिन, समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के पगार चिलवान गांव के पास लोगों ने छोटी गंडक नदी में 22 वर्षीय युवक का शव देखा। शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया। उसके शरीर पर फफोले पड़ गए थे और गर्दन के पास चोट के निशान थे। दो घंटे तक पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के गांव वालों से संपर्क किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक काला शर्ट और जिंस पहना था। पुलिस ने उसका शर्ट उतरवाया तो उसके सीने पर टैटू से मॉम डैड लिखा था। मौके पर जुटे लोगों में चर्चा रही कि युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले से शव बहकर कुशीनगर जिले में आया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से परहेज कर रही है। महराजगंज पुलिस से भी रामकोला पुलिस संपर्क कर रही है। इसको लेकर रामकोला थाने के क्राइम इंस्पेक्टर संतोष कुमार और खोटही चौकी इंचार्ज विकास मौर्य परेशान रहे। सीओ उमेश भट्ट ने बताया कि युवक का शव मिला है। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह मालूम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed