फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of young man who went to friend's house found on railway line

Kushinagar News: दोस्त के घर गए युवक की रेल लाइन पर मिली लाश

Sun, 09 Jun 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man who went to friend's house found on railway line
गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर युवक का शव मिलने की मूचना पर पहुंची पुलिस।
अहिरौली बाजार। शुक्रवार शाम को दोस्त के घर गए युवक की लाश शनिवार की भोर में गांव के पास रेलवे लाइन पर मिली। युवक की लाश बीच ट्रैक पर थी और सिर्फ उसके सिर पर चोट थी। बाकी शरीर पर खरोंच तक नहीं आई थी। सुबह पांच बजे ट्रेन जाने के बाद लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लाश देखने के बाद शोर मचाया। हालांकि कुछ दूरी पर मौजूद गेटमैन का कहना है कि ट्रेन जाने के बाद रेलवे लाइन पर लाश देखी गई। अगर ट्रेन से हादसा हुआ होता तो शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई होतीं। गांव वालों में जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। घर वाले खामोश हैं। पुलिस हादसा मान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी 18 वर्षीय अभिषेक सिंह शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर वालों से दोस्त के घर जाने की बात कह निकला था। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर गांव के पास रेलवे लाइन पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने केे बाद लोगों ने उसकी लाश देखी। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। जहां लाश थी, उससे कुछ ही दूरी पर रेलवे ढाला है। वहां तैनात गेटमैन ने बताया कि हादसा होता उसने नहीं देखा है। अगर ट्रेन से हादसा हुआ होता तो सिर्फ सिर पर ही नहीं शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई होती। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी लोगों ने घर वालों को दी। मौके पर परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। कुछ देर बाद अहिरौली बाजार की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में भी घर वालों ने कुछ नहीं बताया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर दोस्त के घर अभिषेक गया था तो इतनी सुबह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंच गया? अगर ट्रेन के सामने कूदा होता तो पूरे शरीर पर चोटें आई होतीं? युवक की लाश देखने के बाद ऐसे कई सवाल लोग कर रहे थे। लेकिन, घर वाले कुछ भी नहीं बता रहे थे। अभिषेक के पिता रामसिंह सिर्फ एक बात बोल रहे थे कि यह सब कैसे हुआ? मैं कुछ नहीं जानता हूं। शाम को अभिषेक दोस्त के घर जाने की बात कह निकला था। अभिषेक सिंह बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद शनिवार को गुजरात रोजगार की तलाश में जाने वाला था। अहिरौली बाजार इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि घर वाले हादसा बता रहे हैं। कोई शिकायत नहीं कर रहा है तो पुलिस क्या करें। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed